• Sun. Feb 15th, 2026

आजीविका महोत्सव में होने वाली गतिविधियों की तैयारियों तथा मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भ्रमण के संबंध में जिलाधिकारी ने लिया जायजा

ByD S Sijwali

Nov 15, 2022

अल्मोड़ा, 15 नवंबर : जनपद में आगामी 19 नवंबर(प्रस्तावित) को होने वाले आजीविका महोत्सव तथा महोत्सव में आयोजित होने वाली गतिविधियों की तैयारियों तथा आजीविका महोत्सव में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भ्रमण के संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने आज राजकीय पुस्तकालय, मल्ला महल तथा हवालबाग ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय के अवशेष सिविल कार्यों को अनिवार्य रूप से 2 दिन में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में रखी जाने वाली पुस्तकों को भी निर्धारित स्थान पर रखकर पुस्तकालय का संचालन करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पाठकों के बैठने की व्यवस्था समेत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को 2 दिनों में पूरा कर लिया जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मल्ला महल में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मल्ला महल में लगने वाले मंच, दर्शक दीर्घा, बैठने की व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर हवालबाग का भ्रमण किया तथा यहां आयोजित होने वाले आजीविका महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं के लिए हो रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉल, विभागीय कार्यशाला, लोन मेला, तथा आगंतुकों की अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां जिलाधिकारी ने विभिन्न ग्रामों से आए ग्राम प्रधानों से भी वार्ता की तथा उनके गांव से संबंधित विभिन्न समस्याओं तथा विकास योजनाओं पर चर्चा की साथ ही ग्राम प्रधानों द्वारा प्रस्तावित विभिन कार्यों को करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय तथा मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *