X

10 फरवरी से शुरू होंगे तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल, शुभंकर,थीम सॉन्‍ग और जर्सी का हुआ लोकार्पण


10 से 14 फरवरी तक कश्‍मीर संभाग के बारामूला जिले में, गुलमर्ग के विश्‍व प्रसिद्ध स्‍की रिजॉर्ट के सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरूआत होने जा रही है। इस शीतकालीन खेल में देश भर के लगभग 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे और इसमें 9 खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शनिवार को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, जम्‍मू-कश्‍मीर के उप -राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों के साथ जम्‍मू के राजभवन में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के शुभंकर(मस्कट), गीत और जर्सी का लोकार्पण किया।

तीसरा संस्करण

खेलो इंडिया का आयोजन खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, जम्‍मू कश्‍मीर खेल परिषद और जम्‍मू शीतकालीन खेल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। और यह खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का तीसरा संस्करण है। सबसे पहले 2020 में शीतकालीन खेलों का आयोजन किया गया था और मेजबान जम्मू एवं कश्मीर अब तक के संस्करणों में शीर्ष पर रहा है। इन पांच दिवसीय खेलों में स्‍नो शू रेस, ऑइस स्‍केटिंग, ऑइस हॉकी, स्‍कीइंग, नॉर्डिक स्‍की, स्‍नो बोर्डिंग, स्‍की माउंटेनियरिंग और ऑइस स्‍टॉक मुख्‍य आकर्षण होंगे।

खेलो इंडिया अभियान का हिस्‍सा

खेलो इंडिया शीतकालीन गेम खेलो इंडिया अभियान का हिस्‍सा है। यह पीएम मोदी की सोच है जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्‍साहित करना और विश्‍व पटल पर भारत को एक उभरती हुई खेल शक्ति के रूप में स्‍थापित करना है। पिछले 8 वर्षों में युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ी है इसके अलावा खेलों में प्रतिभागिता को लेकर परिवार वालों की सोच में भी व्‍यापक बदलाव देखने को मिला और यह खेलो इंडिया अभियान के जरिए ही संभव सका है।

क्या है खेलों इंडिया अभियान ?

खेलो इंडिया – राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम’ योजना है, जो खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। और यह  खेलों के लिए मैदानों के विकास, सामुदायिक कोचिंग विकास आदि जरूरतों को पूरा करते हैं। इस योजना के तहत, विभिन्न फिट इंडिया कार्यक्रमों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, उग्रवाद और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच खेलों को प्रोत्साहन और ग्रामीण तथा स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाता है

This post was published on 05/02/2023 2:36 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post