X

ट्यूशन टीचर ने की नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने एक घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

रविवार 26 फरवरी 2023 को रानीखेत निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा अपने पिता के साथ कोतवाली रानीखेत आकर तहरीर दी एक व्यक्ति जिसका नाम रहमत अली है मुझे ट्यूशन पढ़ाता है। दिनांक 25 फरवरी 2023 की शाम को ट्यूशन के बाद जब मैं उसकी गाड़ी में बैठकर घर को जा रही थी तो गलत नियत से मुझे छुआ और अपनी तरफ खींचने लगा। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में तत्काल धारा 354 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 रिंकी सिंह के सुपुर्द की गयी।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा द्वारा मामले की गंभीरता के देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नासिर हुसैन को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नासिर हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 01 घण्टे के अवधि में अभियुक्त रहमत अली को रानीखेत से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही वैधानिक की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त रहमत अली, उम्र- 43 वर्ष पुत्र सैयद अमजद अली निवासी मौहल्ला छत्ता बड़ा दरवाजा, जिला सहारनपुर, उ0प्रदेश हाल निवासी- जैनोली, तह0 रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा हैं।
पुलिस टीम मे व0उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, म0उ0नि0/ विवेचक रिंकी सिंह, हे0कानि0 नरेन्द्र कुमार, कोतवाली रानीखेत शामिल रहें।

This post was published on 27/02/2023 12:57 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post