X

U’khand: कोलाड्रिंक में नशा मिलाकर महिला से दुष्कर्म

पीड़िता के पति द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

राजधानी देहरादून में विवाहिता को नौकरी के बहाने कोलाड्रिंक में नशा मिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है जहां एक आरोपी द्वारा विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशा मिलाया गया और नंद की चौकी के समीप एक होटल में ले जाकर बेहोशी की हालत में आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला अगले दिन आधी बेहोशी की हालत में अपने पति को मिली। पीड़िता का पति प्रेम नगर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने शिकायत पर त्वरित एक्शन करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी पत्नी सिद्धार्थ नाम के एक युवक को जानती थी, सिद्धार्थ सेलाकुई में नौकरी करता है। सिद्धार्थ ने उसकी पत्नी को फोन कर नौकरी लगवाने की बात कही। उसने 18 मार्च को पीड़िता को बायोडेटा के साथ अपने पास बुलाया और उसके बाद पीड़िता 18 मार्च को आरोपी सिद्धार्थ से मिलने गई तो वो अपने साथ पीड़िता को सेलाकुई की तरफ ले गया।

आरोप है कि सिद्धार्थ ने रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को दे दिया जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद सिद्धार्थ ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में नंद की चौकी के पास स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़िता को हल्का होश आया तो पीड़िता होटल से बाहर निकली। पीड़िता नंद की चौकी के पास लावारिस घूम रही थी तब उसको तलाश कर रहे पति ने देख लिया। पति तुरंत अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया।

थाना प्रेमनगर प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया है कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

This post was published on 24/03/2024 3:57 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post