तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे, तीनों सगे भाई थे
मथुरा से एक दुःखद घटना सामने आई है यहां पोखर में नहाने गए तीन नाबालिग भाई पैर फिसल जाने के कारण डूब गए। इस हादसे में तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में मातम फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पानी ने निकाला। वहीं, तीन बच्चों की मौत हो जाने में परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी की रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, क्षेत्र में जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सिहर गया है।

पुलिस ने बताया कि तीन बच्चे अपनी गिरी हुई चप्पल को तालाब से निकालने के लिए तालाब में घुसे थे लेकिन वे बाहर नहीं आए। गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। तीनों का पोस्टमार्टम हो रहा है, प्रशासन की ओर से जो संभव मदद है वो हम परिवार को मुहैया करवाएंगे। तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे, तीनों सगे भाई थे।
बता दें कि तीन बच्चों की मौत होने का यह मामला मगोर्रा थाना क्षेत्र का हैं। यहां पोखर में नहाते वक्त तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है सोनू (10 वर्षीय), पंकज (7 वर्षीय) और मोनू (6 वर्षीय) पुत्र सुंदर मगोर्रा गांव के रहने वाले थे। रोजाना की तरह तीनों गांव में ही बने पोखर पर नहा रहे थे। नहाते वक्त सोनू का पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे गड्ढे में चला गया। दोनों भाइयों ने सोनू को डूबते हुए देखा तो उन्होंने सोनू की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन जान बचाने के चक्कर में पंकज और मोनू भी गजरे गड्ढे में जा पहुंचे और डूब गए।
मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल और दो को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वहीँ परिवार का रो रो-कर बुरा हाल है।
