• Fri. Apr 3rd, 2026

    उत्तराखंड: युवती को चाय के बागान ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज़

    इन दिनों प्रदेश में लगातार पहले प्रेम जाल में फसाना फिर दुष्कर्म के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को एक मुस्लिम युवक के हिंदू लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को घुमाने ले जाने के बहाने वसंत विहार थाने के पास एक चाय बागान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी गुलफाम निवासी महुनवाला, नूर बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
    वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली के अनुसार एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी बेटी सुबह किसी काम से सेवलकलां जा रही थी। इसी दौरान आरोपी गुलफाम ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और सुनसान इलाके में चाय बागान की ओर ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वहां से भागने लगा तो किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
    वसंत विहार थाना प्रभारी होशियार सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *