• Wed. Feb 11th, 2026

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर बस 28 यात्री सहित हवा में लटक गयी, चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान के यात्रियों को लेकर जा रही थी

चमोली । बदरीनाथ मार्ग पर जेपी चट्टान के पास आज राजस्थान के यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के किनारे हवा में लटक गयी। बस में 28 यात्री सवार थे। पुलिस और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अपने फोर्स और राहत-बचाव टीम के साथ उपकरणों सहित कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राजस्थान की बस संख्या आरजे 06पीए 2142 के अन्दर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बस से सुरक्षित बाहर निकाला। सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य की ओर प्रस्थान कराया गया।

  सूचना मिलने पर गोविंदघाट थाना पुलिस शीघ्र ही राहत और बचाव टीम के साथ उपकरणों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची।  टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। इसके बाद क्रेन के माध्यम से वाहन को खींच कर सुरक्षित सड़क पर लाया गया।

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली कि जेपी चट्टान से थोड़ी दूरी पर यात्रियों की एक बस रोड से बाहर की तरफ हवा में लटक गई है। इससे बस के नीचे गिरने और सभी के हादसे के शिकार होने की आशंका बढ़ गयी थी। यही नहीं बस के हादसे के कारण सड़क के दोनों तरफ से वाहनों का जाम लग गया है। पर अब सभी यात्री सुरक्षित है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *