• Sun. Dec 7th, 2025

    उत्तराखंड: दहेज के लालच में खोई इंसानियत, बेटी के ससुराल आये पिता को बेरहमी से पीटा

    दहेज और इंसानियत का हमेशा से ही बैर रहा है। ऐसा ही एक मामला उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में देखने को मिला। यहाँ जब एक पिता को  मोटर साईकिल, प्लॉट व एक लाख रूपये नगद की और दहेज मांग कर विवाहित बेटी का उत्पीड़न करने की सूचना मिली तो वह उससे मिलने पहुँचे। पर बेटी के ससुराल आये उसके पिता की ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी और उसके बाद विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा। पीड़िता ने ससुरालियों के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया है।

    दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़िता का कहना है कि उसकी विवाह 27 अप्रैल 2018 को आकाश यादव पुत्र उल्फत यादव निवासी शांति विहार कालोनी थाना सुभाषनगर जिला बरेली के साथ हुआ था । पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी में खर्च किया था । उसका पति आकाश यादव, सास सुमन, ससुर उल्फत जेठ विकास यादव, जेठानी गायत्री यादव, देवर विशाल यादव दान उपहार से खुश नहीं थे और प्रतिदिन कम दहेज लाने का ताना मारते हुए दहेज में एक मोटर साईकिल, सौ गज का प्लॉट व एक लाख रूपये की मांग करते थे ।

    पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए जब दहेज लाने की असमर्थता जताई जाती तो उसके साथ मारपीट करते रहते । धमकाते थे कि अगर दहेज मांग पूरी नहीं की तो अपने बेटे का विवाह कहीं और करा देंगे। वर्ष 2019 में ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर उसने न्यायालय बरेली में एक वाद दायर किया। जिसके बाद ससुरालियों ने समझौता लिख कर दिया कि अब भविष्य में कभी भी दहेज को लेकर मारपीट या उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। 27 जनवरी 2023 से पति आकाश यादव व ससुराल वाले उसके साथ दुबारा से वहीं पुराना रवैया अपनाने लगे तथा दहेज के लिए फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया। सूचना देने पर 8 फरवरी 2023 को उसके पिता उसकी ससुराल आये ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की 21 फरवरी 2023 को उसके साथ मारपीट की जिससे वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर अपने मायके आ गई ।
    पीड़िता का कहना है कि उसे सभी ससुराल वालों से जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल पुलिस शिकायत  दर्ज कर जांच कर रही हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *