X

स्कॉर्पियो में काली फिल्म चढ़ाना मालिक को पड़ा भारी, हुई चालानी कार्यवाही

चमोली | वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले हो जाये सावधान। स्कॉर्पियो के शीशों पर काली फिल्म चढ़ाना मालिक को पड़ा भारी, चमोली पुलिस चालानी कार्यवाही कर उतारी खुमारी।

चमोली पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन संख्या OR-02-BL-7205 के शीशों पर काली फिल्म लगी देखी तो चौकी प्रभारी नन्दप्रयाग उ.नि. पूनम खत्री ने वाहन के शीशों से काली फिल्म उतरवाकर वाहन स्वामी उड़ीसा निवासी बेनुधर नायक पर एमवी. एक्ट की धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इसके अलावा जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 72 व्यक्तियों के एम.वी. एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 38000/-रूपए का संयोजन शुल्क वसूला। चमोली पुलिस ने कहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

This post was published on 23/05/2024 8:49 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post