पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पिलख्वाल की माता का निधन, शोक
अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल की माता हेमा पिलख्वाल का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं। पिलख्वाल की माता लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। आज सोमवार को बागेश्वर स्थित सरयू घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी निधन पर शोक जताया हैं। यहां अंतिम यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पंकज जोशी, नीरज सांगा, भगवान रावल, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, सज्जन लाल टम्टा, आनंद डंगवाल, महेश नयाल, संजय बिष्ट समेत कई लोग शामिल रहे।
