गुरिल्ला संगठन सरकार के सचिवों की बेहद सुस्त रफ्तार से बेहद तंग व परेशान
शुक्रवार दिनांक 6.12.2024 चंपावत एसएसबी गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन मीटिंग एस एस बी प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत जिले का जिला अध्यक्ष ललित बगौली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा कि एसएसबी गुरिल्ला संगठन अपनी मांगों के लिए 18 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि मणिपुर में वहां की सरकार ने एस एस बी गुरिल्लों को नौकरी व पेंशन दे दी है। उत्तराखंड के एसएसबी गुरिल्ला कई बार देहरादून में धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा 2 सितंबर 2024 को जब सी एम आवास कूच था तो सरकार ने गृह सचिव रिद्धिमा अग्रवाल से गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों को वार्ता के लिए बुलाया। गृह सचिव ने 48 घंटे का समय दिया था कि जहां-जहां गुरिल्ला की फाइल रुकी है उसमें 48 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। लेकिन 3 माह बीतने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा है कि सारे उत्तराखंड के पदाधिकारी व सभी गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे। अगर सरकार 15 दिसंबर 2024 तक एस एस बी गुरिल्ला का काम नहीं करती है तो संपूर्ण उत्तराखंड के एसएसबी गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे और 17 दिसंबर को देहरादून चलेंगे और 18 दिसंबर से सी एम आवास के बाहर कूच होगा अनिश्चितकाल के लिए और आत्मदाह जैसे कदम उठाने में गुरिल्ला अब देर नहीं करेंगे। और गुरिल्ला संगठन सरकार के सचिवों की बेहद सुस्त रफ्तार से बेहद तंग व परेशान महसूस कर रहा है। जिससे जनमानस में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। लिहाजा ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। और 18/ 12 /2024 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के आवास का घेराव करने का निर्णय लेना पड़ा और मीटिंग में उपस्थित जैसे कि अमर राम, शिवदत्त पापड़ी, केदार दत्त सुतेडी, पंत, बसंती देवी, माया देवी, अंजू गुप्ता, कमला देवी, विमला देवी आदि कई सैकड़ो गोरिल्ला उपस्थित थे।
- गंगा दशहरा आज धरती पर पतितपावनी मां गंगा के अवतरण का महापर्व जानिए इस पर्व के बारे में ……
india सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। राजा भगीरथ के… Read more: गंगा दशहरा आज धरती पर पतितपावनी मां गंगा के अवतरण का महापर्व जानिए इस पर्व के बारे में …… - जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भारी ।
जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में थाना दन्या पुलिस की सख्त कार्रवाई फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भार UP नंबर वाहन पर लगी अवैध लाल-नीली बत्ती हटवाई, चालक का चालान श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पर्यटन सीजन… Read more: जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भारी । - एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी।
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी। लमगड़ा पुलिस ने 754 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन… Read more: एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी। - रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी l
अल्मोड़ा, सहायक प्रबन्धक रीप संदीप सिंह ने बताया कि आज जनपद में ग्राम्य विकास समिति अन्तर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की प्रगति का आकलन करने के लिए अंतराष्ट्रीय कृषि विकास कोष की टीम द्वारा विभिन्न परियोजना गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण एवं मध्यवधि समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान… Read more: रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी l - अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन।
अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन







