• Sat. Apr 25th, 2026

    सीएम धामी वनाग्नि को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की करेंगे समीक्षा

    देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। वह बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वनाग्नि को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था और आगामी मानसून सीजन के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।वहीं सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जाकर श्री केदारनाथ एवं पैदल मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात प्रबंधन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

    उत्तराखंड सरकार के सरकारी कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को लेकर शासन में आठ मई को बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों को पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।

    संघ की मांग पर कार्मिक विभाग ने आठ मई को बैठक बुलाई

    Uttarakhand राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ की मांग पर कार्मिक विभाग ने आठ मई को बैठक बुलाई है। एफआरडीसी सभागार सचिवालय में होने वाली बैठक के लिए उच्च शिक्षा, वित्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिवों को बुलाया गया है।

    बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर विचार मंथन होगा

    बैठक में विभिन्न विभागों में एकल पदधारक कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण पर विचार मंथन होगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग तथा अन्य विभागों में स्टोर कीपर संवर्ग में पदोन्नति से जुड़े विषयों का भी निस्तारण होगा।

    बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत विवि महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने बैठक के आयोजन पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक का आभार जताया।

    उन्होंने कहा कि लंबे समय से शासन स्तर पर बैठक न होने से कर्मचारियों से जुड़े इन विषयों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आठ मई को होने वाली बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विषयों का निस्तारण होगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *