• Mon. May 25th, 2026

गुरिल्ला संगठन 10 जून लेगा मुख्यमंत्री के आदेश पर की गयी कार्यों की जानकारी

श्रीनगर/किर्ति नगर 7जून आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुरिल्ला संगठन के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारीप्रवक्ता अनिल भट्ट ने बताया है कि 10जून सोमवार को संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल देहरादून सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर 20दिसम्बर 2023 को संपन्न वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों पर अभी तक की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करेगा तत्पश्चात की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाये जाने की मांग करेगा।

विगत तीन माह से चुनाव आचार संहिता के चलते जहां सरकार एवं उसके अधिकारी आचार संहिता के बहाना कर बैठक को टालते रहे वहीं संगठन आंदोलनात्मक गतिविधियां नहीं कर सका राज्य सरकार द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार संगठन शीघ्र नवनिर्वाचित सांसदों से मिलकर केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वय से गुरिल्लों के यथायोग्य समायोजन,पैंशन एवं अन्य सहायता दिये जाने हेतु प्रभावी पहल किये जाने की मांग करेगा

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *