• Sat. Mar 28th, 2026

    एक ही दिन होंगी सभी जिलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग

    शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में होने वाले सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने देहरादून में आयोजित विभागीय बैठक में सहायक अध्यापक एलटी के लिए होने वाली भर्ती की भी जानकारी ली।उन्होंने कहा कि एक अभ्यर्थी दो जगह से आवेदन न कर सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराई जाए। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

    शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षक भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी दो जगह से आवेदन न कर सके, इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराई जाए। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन मांगे जाए। मंत्री ने सहायक अध्यापक एलटी के लिए होने वाली भर्ती की भी जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से बात की।बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा, तबादला प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पात्र शिक्षकों के तबादले किए जाएं। शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक के शिक्षकों की सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है। इसके बाद अब होने वाली भर्ती में बीएड और एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड कर चुके अभ्यर्थी ही शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *