• Mon. Mar 9th, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने गुजरात में आयोजित 50मी. कंपाउंड स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

    Latest news webfastnews

    उत्तराखंड के लिए फिर गौरवपूर्ण क्षण आया। एकता नगर (केवडिया), गुजरात में आयोजित हुई 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखंड पुलिस के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार 50मी. कंपाउंड स्पर्धा में जीता कांस्य पदक। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मुख्यालय पर बधाई देकर सम्मानित किया।


    पुलिस मुख्यालय में कल पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023 में पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

    अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार / वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड अमित सिन्हा ने बताया कि 09 से 18 मार्च 2023 तक एकता नगर (केवडिया), गुजरात में आयोजित हुई 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरच चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 50मी0 कम्पाउण्ड प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *