• Mon. May 25th, 2026

टॉयलेट क्लीनर को शराब समझकर पीने से वृद्ध की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नशे की हालत में एक बुजुर्ग ने कथित रूप से शराब के धोखे में ‘टॉयलेट क्लीनर’ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान भगवान सिंह उम्र 67 वर्ष के तौर पर हुई है जो यहां जामला गांव के रहने वाले थे। पौड़ी पुलिस थाने के प्रभारी अमरजीत सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि अपनी भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार रात घर लौटे भगवान सिंह ने नशे की हालत में गलती से ‘टॉयलेट क्लीनर’ पी लिया।उन्होंने बताया कि भगवान सिंह के घर में एक कांच की बोतल में ‘टॉयलेट क्लीनर’ रखा हुआ था। जिसे नशे की हालत में उन्होंने शराब समझ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ‘टॉयलेट क्लीनर’ पीने के बाद भगवान सिंह की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन उन्हें गांव से लगभग 13 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पौड़ी लाए जहां सोमवार को सिंह ने दम तोड़ दिया।वही पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *