• Sun. Mar 29th, 2026

    Uttarakhand वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का हुआ आकस्मिक निधन, सीएम ने जताया शोक

    देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है। विकास धूलिया के निधन की सूचना मिलते ही उनके सहयोगी, शुभचिंतक और पत्रकारिता जगत से जुड़ेलोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं। विकास धूलिया एक निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा योगदान दिया और उत्तराखण्ड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर गहन पकड़ रखते थे। वे उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे। कई वरिष्ठ पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। विकास धूलिया को पत्रकारिता में ईमानदारी, सच्चाई और साहस के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

    सीएम पुष्कर सिंह धामी व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने धुलिया के निधन पर शोक जताया है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *