• Sun. Feb 15th, 2026

उत्तराखंड: प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ़ की चादर से ढ़के, मैदानों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में चारधाम समेत हेमकुंड साहिब, औली, हर्षिल, धनोल्टी, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल घाटी, सांकरी, जखोल, गंगाड, दयारा बुग्याल, आपदा प्रभावित जोशीमठ, नैनीताल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेंबर्फबारी हुई है। इस हिमपात से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।

मैदानों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज से अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने से शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मैदानों में तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *