दुःखद हादसा: बिजली की चपेट में आने से भाई बहन की मौत
आज सुबह- सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई बहन की मौत हो गई। जिसके बाद घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानें पूरा मामला
खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैजना निवासी सुमित राणा उम्र 19 वर्ष और उसकी बहन सुहावनी राणा उम्र 24 वर्ष सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे और साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई।
गांव में मचा हड़कंप
वहीं आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।
- पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
- Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी
- Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की
- SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण
- Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक
