• Mon. May 25th, 2026

Uttarakhand weather alert नए साल से पहले और बाद में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

Uttarakhand weather alert नए साल से पहले और बाद में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में नए साल new year 2025 पर पहाड़ बर्फबारी snowfall का लुफ्त उठाते लोग मिलेंगे। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मसूरी, चकराता, धनौल्टी, हर्षिल, औली, जोशीमठ, चोपता, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे स्थानों पर नए साल पर पर्यटकों को बर्फ मिलने के पूरे आसार हैं।मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन राज्य के दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। गुरुवार के लिए पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से राज्य में मौसम बदलेगा और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कुछ जगहों पर अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। साथ ही ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की उम्मीदहै। यह दौर शनिवार और रविवार तक रहने का अनुमान है और वीकेंड पर राज्य में दो हजार मीटर तक की ऊंचाई में बसे इलाकों में बर्फबारी की पूरी संभावना बन रही है।

पूर्वानुमान के मुताबिक नए साल पर यहां आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों पर खूब बर्फ मिलेगी। मसूरी में न्यू ईयर पर पर्यटकों के पहुंचने और बर्फबारी के अनुमान को देखते हुए पुलिस- प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने के साथ ही पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *