मौसम अपडेट: अल्मोड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज तो नैनीताल में रेड अलर्ट
Uttarakhand weather update : रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में माध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।
ऐसे में इन तीन जिलों के लोगों को विशेष सावधान रहना होगा। इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलें या यात्रा करें.बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी: वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। लिहाजा, मौसम विभाग ने चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों के ज्यादातर स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जिले के अनेक स्थानों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।
- Haldwani: धुरंधर धामी का अगला शॉट होगा छक्का- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Haldwani: धुरंधर धामी का अगला शॉट होगा छक्का- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह….. - हल्द्वानी में आज होगी भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
हल्द्वानी में आज होगी भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि… - Uttarakhand यहाँ 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन
Uttarakhand यहाँ 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन… - नशे के ‘ओवरडोज’ ने ली इकलौते बेटे की जान
नशे के ‘ओवरडोज’ ने ली इकलौते बेटे की जान ….. ख़बर विस्तार से…. - फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारीने आयोजित की बैठक
फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारीने आयोजित की बैठक…….





