• Wed. Apr 22nd, 2026

    उत्तराखण्ड: होली की छलड़ी में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

    देहरादून। उत्तराखंड में होली पर प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। राज्य में सोमवार से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च यानी आज प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

    प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी जिलों में चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

    मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ मजबूती से उत्तराखंड में सक्रिय होने के आसार हैं, जिसकी वजह से 13 और 14 मार्च को राज्य के 11 जिलों में बारिश की संभावना है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *