प्रदेश में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलेगा। 29 और 30 मई को बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो जाएगा। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने की आशंका है। अगले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
लोगों को खराब मौसम में बाहर ना निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। चार धाम यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी इलाकों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। आज ऑरेंज अलर्ट जारी। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की उम्मीद है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....