• Wed. Feb 11th, 2026

बियर शिबा स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक परीक्षाफल – 2023 घोषित हुआ

वत्सल मेहता सातवीं को पूरे वर्ष शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।

आज दिनांक 31 मार्च 2023 को बियरशिवा विद्यालय अल्मोड़ा में वार्षिक परीक्षाफल-2023 घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के वर्ग में अनुष्का तिवारी, कक्षा पांचवी 99.87 % एवं कक्षा 9 से कक्षा 11 तक के वर्ग में विशाल बोरा कक्षा नौवी 95.2 % के साथ विद्यालय के टॉपर रहे। अनुशासन में दिव्यांश कोहली कक्षा सातवीं, संजीवनी अलमिया कक्षा छठवीं, मानवेंद्र नेगी कक्षा नौवीं गर्विता तिवारी कक्षा ग्यारहवीं को सम्मानित किया गया। महक तिवारी कक्षा एक मानवी भट्ट कक्षा- द्वितीय भूमिका तिवारी कक्षा तृतीय, हर्षवर्धन, वत्सल मेहता सातवीं को पूरे वर्ष शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीमा थापा द्वारा सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा आगामी सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रक्षिता साह के द्वारा किया गया| इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, कॉडिनेटर श्रीमती दीपिका विलसन एवं समस्त अभिभावक, विद्यार्थी एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, सचिव श्री तिलक राज तलवार एवं अध्यक्ष श्री निरूपेन्द्र तलवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *