मौसम बदलेगा करवट,इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान की जारी
मौसम बदलेगा करवट,इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान की जारी
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश की संभावना है। जबकि उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और आसमान बिजली चमकने (स्काई लाइटिंग) की भी संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का अंदेशा जताया गया है। जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम अपडेट: अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले तीन चार दिन तक बारिश की संभावना है। देहरादून मौसम विभाग के…
उत्तराखंड में खिलखिलाती धूप के बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है। विभाग के अनुसार 15,16 और 17 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इन तीन दिनों में मैदानी जिलों में हल्की बारिश तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग…
मौसम अलर्ट: अल्मोड़ा समेत सभी जिलों में वर्षा का तीव्र दौर ज़ारी सोमवार को प्रदेश के सभी पहाड़ी इलाकों में आकाशीय बिजली और वर्षा का तीव्र दौर ज़ारी रहेगा। विभाग ने सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट ज़ारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के…