• Sat. May 2nd, 2026

    दीपिका बिष्ट ने 800 व 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

    web fast news logo

    रुद्रपुर – संकुल (राज्यस्तरीय) स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइन्स रूद्रपुर में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बहन दीपिका बिष्ट ने 800 व 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया तथा राष्ट्रीय स्तरीय वृंदावन मथुरा के लिए चयनित हुई है।
    संकुल (राज्यस्तरीय) खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइन्स रूद्रपुर में दिनांक 10/09/22 से 12/09/22 को हुई। प्रान्तीय (राज्यस्तरीय) में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की 2 बहन (छात्रा) दीपिका बिष्ट व हर्षिता मटेला ने प्रतिभाग किया। जिसमें अल्मोड़ा जिले से 7 विद्यालय से 26 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
    प्रान्तीय (राज्यस्तरीय) प्रतियोगिता में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बहन (छात्रा) दीपिका बिष्ट ने 800 व 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है। तथा हर्षिता मटेला ने 200 मीटर दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया।


    विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा दीपिका बिष्ट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के वृंदावन मथुरा के लिए चयनित हुई है। जो कि 8 नंबर से 11 नंबर तक वृंदावन मथुरा में खेला जाना है।
    इस उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, प्रशिक्षक कोच यशपाल भट्ट, आचार्य दीप चन्द्र काण्डपाल, मुकेश बनकोटी, प्रकाश तिवारी, गिरीश पंत, कुशाल चौहान, चम्पा रावल, श्रीमती विनीता जड़ौत, लता तिवारी, आंचल ढौंढियाल, ज्योति पथनी, प्रेमा बिष्ट, अनुराधा, दीप्ती, कुसुम पाण्डे, भावना रावत, सुश्री इन्दु बिनवाल, बबीता खत्री, हिमानी शर्मा विद्यालय के कर्मचारी कांता, सीमा जोशी, जानकी बनौला जी ने बहन दीपिका बिष्ट (छात्रा) को हार्दिक शुभकामनाएं तथा उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रदान की।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed