• Thu. Apr 30th, 2026

    काजू, किशमिश और बादाम के साथ चोर पकड़ा

    web fast news logo

    Uttarakhand – हरिद्वार जिले में एक अनोखा मामला सामने आया। जिसे देख पुलिस भी हैरान हो गई। शातिर चोर के पास से काजू-बादाम और किशमिश के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि ब्रिजेश कुमार निवासी हरिद्वार ग्रीन रोशनाबाद में किराना की दुकान है। विगत 12 अप्रैल को दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया था। ब्रिजेश ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरविंद उर्फ छज्जा निवासी बड़ी आन्ने की सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दोनों दुकानों में चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर दोनों दुकानों से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार उसके पास से चीनी, चावल, देसी घी, काजू, बादाम, किशमिश आदि सामान निशानदेही पर एक खंडहर से बरामद किया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *