• Thu. Apr 30th, 2026

    नकल विरोधी कानून: भाजपा युवा मोर्चा अल्मोड़ा स्याहीदेवी मण्डल के युवाओं ने बाइक रैली कर मुख्यमंत्री का आभार जताया

    web fast news logo

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नकल विरोधी कानून पारित होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अल्मोड़ा स्याहीदेवी मण्डल के युवाओं द्वारा गेवापानी से गोविंदपुर तक बाइक रैली एवं गोष्ठी का आयोजन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता स्याहीदेवी मण्डल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक जलाल जी द्वारा किया गया।


    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता पूर्व जिलामहामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल जी थे महेश नयाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है और एक सशक्त और मजबूत कानून बनाने का काम किया है, माफियाओं की संपत्ति पर कुर्की करने का भी प्रावधान है।


    कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक जलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल,मंडल महामंत्री ललित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल ,अर्जुन बिष्ट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी आनंद तडा़गी, जोगा डांगी सहित अनेकों युवा साथी उपस्तिथ रहे, युवा मोर्चा बाइक रैली कार्यक्रम संयोजक विजय बिष्ट मोहित तिवारी रजत रौतेला थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *