• Fri. May 1st, 2026

    एसएसजे: श्याम मुन्नू भट्ट व दिनेश तिवारी को सेवानिवृत्ति तो गणेश पंत को स्थानांतरण होने पर कर्मचारी कल्याण समिति ने दी विदाई


    जयवीर सिंह नेगी को कल्याण समिति के अगले सचिव के रूप में मनोनीत किया

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर अल्मोड़ा में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और नैनीताल में स्थानान्तरित हुए कर्मियों के सम्मान में विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया।
    विदाई समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अतिथि रूप में प्रो एम एम जिन्नाह (संकायाध्यक्ष,वाणिज्य), श्याम मुन्नू भट्ट अतिथि,विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत शामिल हुए।


    कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने संचालन करते हुए समारोह का संचालन किया। समिति के सदस्यों ने श्याम मुन्नू भट्ट की विदाई के अवसर पर बधाइयाँ प्रेषित की। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य अंशदान कर कल्याण समिति में अंशदान करते हैं। समिति कई कार्यक्रमों को आयोजित क़रती है।
    कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत ने कहा की श्याम मुन्नू भट्ट जी स्फूर्ति से अपने नवीन जीवन को जियें। विश्वविद्यालय के लिए आपका योगदान रहा है। उन्होंने उनके स्वास्थ्य जीवन की कामना की।


    सेवानिवृत्त हुए श्याम मुन्नू भट्ट ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा कर कल्याण समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तन,मन से सेवा करें।
    कर्मचारी संघ के हेम चन्द्र पांडे ने कर्मचारी कल्याण समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते सेवानिवृत्त हुए कर्मी श्याम मुन्नू भट्ट के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। कर्मचारी संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह राणा, विश्वविद्यालय के श्री प्रकाश सती,कर्मचारी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय आदि ने सेवानिवृत हुए कर्मियों को स्वस्थ्य रहने की कामना की।
    वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो एम एम जिन्नाह ने सेवानिवृत्त कर्मी के जीवन और विश्वविद्यालय में दिए गए उनके योगदानों पर चर्चा की।

    मुख्य अतिथि रूप में उद्बोधन देते हुए अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। सेवानिवृत्त हुए श्याम मुन्नू भट्ट का योगदान होना बहुत स्मरणीय है। उन्होंने सहयोगात्मक भाव से सहयोग दिया है। उन्होंने गणेश पंत एवं दिनेश तिवारी के योगदान पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने दीर्घायु जीवन की कामना की।

    इस अवसर पर सर्वसम्मति से जयवीर सिंह नेगी को कल्याण समिति के अगले सचिव के रूप में मनोनीत किया।
    कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने संचालन किया।
    समारोह में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, कर्मचारी कल्याण समिति के सचिव चंदन मेर, जीवन मठपाल, हेम पांडे,प्रमोद भट्ट, प्रकाश भट्ट, त्रिलोक बिष्ट, आनंद बिष्ट, प्रकाश सती, प्रकाश भट्ट, मनीष तिवारी, , गणेश तिवारी, डॉ युगल पांडे, गीता रावत, देबकी देवी, अनीता नयाल, हेमा अवस्थी, जयवीर सिंह नेगी, के. के. कपकोटी, जीवन चन्द्र मठपाल, नंदन जड़ौत, अंशुमान पंत,हीरा सिंह, राजेश पांडे, केवलानंद पाठक,हरेंद्र बगडवाल, ललित पोखरिया, भुवन विद्यार्थी, हेमलता अवस्थी, राजेश पांडे, पूरन कनवाल, हरीश बिष्ट, कमलेश नेगी सहित परिसर एवं विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल हुए।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed