• Fri. May 1st, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया का र्ह्दयगति रुकने से निधन।

    web fast news logo

    हरिद्वार। हरिद्वार से ईटीवी भारत के संवाददाता व वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया का र्ह्दयगति रुकने से निधन हो गया। वे 45 वर्ष के थे। पत्रकार तनुज वालिया की रविवार को रिपोर्टिंग करते हुए तबियत खराब हुई थी। देर रात हार्ट अटैक आने से मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गयां। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गयी। पत्रकार तनुज वालिया के निधन से पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है। तनुज का अंतिम संस्कार सोमवार की दोपहर 12 बजे कनखल घाट में किया गया। तनुज वालिया ने प्रिंट मीडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक चैनल में काम किया। अमर उजाला, हिंदुस्तान , न्यूज.18 समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। मौजूदा समय में तनुज ईटीवी भारत के हरिद्वार से संवाददाता थे। पत्रकार तनुज वालिया की गिनती तेजतर्रार रिपोर्टर में होती रही है। स्वभाव से मिलनसार तनुज के निधन पर पत्रकार, राजनीतिक,धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी, सांसद निशंक व विधायक मदन कौशिक ने तनुज के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। वहीं उनके निधन पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, महासचिव सुनील मेहता, जिला अध्यक्ष नैनीताल दया जोशी, कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट सहित तमाम जिलों के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया में तनुज को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed