• Sat. May 2nd, 2026

    यहाँ सचिवालय में मिला खून से सना सीआईएसएफ जवान का शव

    web fast news logo

    जवान ने परिसर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। 


    चंडीगढ़: पंजाब सचिवालय में CISF जवान का शव संदिग्ध हालत में मिला। DSP राम गोपाल ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी में किसी CISF अधिकारी ने आत्महत्या की बात नहीं कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

    यह घटना आज तडके सुबह 4:30 की बताई जा रही है। जवान की पहचान नागा अर्जुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मृतक जवान कर्नाटक के दावेंगेरा जिले के हदादी गांव का रहने वाला है।
    घटना क्षेत्र चंडीगढ़ सेक्टर-3 के अंतर्गत आता है। संबंधित थाने की पुलिस के अनुसार मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप देगी। 
    बताया जा रहा है कि मृतक जवान किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनने के बाद घटना स्थल पर अन्य जवान पहुंचे जहां उन्होंने मृतक नागा अर्जुन को खून से लथपथ पाया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और वह मौके पर पहुंची। 

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed