• Fri. May 1st, 2026
    web fast news logo

    यह महिलाओं की उपलब्धियों का संकलन है, इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का उत्साहवर्धन होगा- मुख्य विकास अधिकारी

    अल्मोड़ा: बीते बुधवार को विकास भवन में जेण्डर बजटिंग प्रशिक्षण के दौरान ग्राम्य विकास मंत्रालय भारत सरकार की ध्वजवाहक योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला मिशन प्रबन्धन इकाई अल्मोड़ा द्वारा योजना से सम्बद्ध महिलाओं के प्रयासों का संकलन उजाले की ओर बढ़ते कदम पत्रिका का विमोचन मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किया गया।

    इस पत्रिका का प्रकाशन जिले में प्रथम बार किया जा रहा

    मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पत्रिका की सराहना करते हुवे कहा गया कि यह महिलाओं की उपलब्धियों का संकलन है, इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का उत्साहवर्धन होगा। यह भविष्य हेतु कार्ययोजना बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। जिला मिशन प्रबन्धन / परियोजना निदेशक द्वारा कहा गया कि महिलाओं की सफलता की कहानियां पढ़कर अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित होंगी, इस पत्रिका का प्रकाशन जिले में प्रथम बार किया जा रहा है।

    उक्त कार्यक्रम में समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला थिमेटिक विशेषज्ञ, ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक एवं डीपीएम डीडीयूजीकेवाई, ब्लाक मिशन प्रबन्धक, भैंसियाछाना एवं हवालबाग तथा एरिया कॉडिनेटर ताकुला व साथ ही विकास खण्ड भैंसियाछाना ताकुला हवालबाग की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर मीता उपाध्याय उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *