X

अल्मोड़ा: जिला परियोजना प्रबन्धक ने ताकुला में क्षमता विकास कार्यशाला का किया आयोजन

गुरुवार को तहसील सभागार विकास खंड ताकुला अल्मोडा में दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन जिला परियोजना प्रबन्धक द्वारा किया गया। जिसमें जिला परियोजना प्रबन्धक द्वारा परियोजना विषयक विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में परियोजना निदेशक चन्दा फर्तियाल मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं रंजीत नयाल (प्रधान संगठन अध्यक्ष), जिला पंचायत राज अधिकारी, पंचायत अधिकारी, रीप परियोजना कार्मिक, मनरेगा , एन0आर0एल0एम0 योजना कार्मिक, ग्राम्य विकास अधिकारी, स्वजल, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित कई विभागो एवं योजनाओ के कार्मिकों सहित समूहो की महिलाओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

This post was published on 05/05/2023 4:51 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post