• Fri. May 1st, 2026

    अल्मोड़ा: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 37 दिन पहले प्रसव होने के बावजूद जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

    तीसरी बार हुआ प्रसव

    अल्मोड़ा। जुड़वा बच्चों को जन्म देना थोड़ा सामान्य है, लेकिन एक ही समय पर एक जैसे तीन बच्चों का जन्म बहुत असामान्य घटना है।

    हाल ही में अल्मोड़ा की एक महिला के साथ ये अनोखी घटना हुई। उसने आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स को जन्म दिया।

    एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल कॉलेज में एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों को महिला का सिजेरियन प्रसव कराना पड़ा। खास बात यह है कि अनुमानित तिथि से करीब 37 दिन पहले प्रसव होने के बावजूद जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है। महिला के जच्चा बच्चा कार्ड में प्रसव की संभावित तिथि 25 जुलाई अंकित है। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों के जन्म देने पर मामला चर्चा का विषय बना है

    नगर के टम्टा मोहल्ला निवासी माया टम्टा को गर्भ धारण के बाद हुई जांच में गर्भ में तीन भ्रूण होने का पता चला। जिसके बाद महिला व उसके परिजन घबरा गए। उन्होंने गर्भपात कराने की इच्छा जताई लेकिन, मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. श्वेता ने उन्हें सफल प्रसव का भरोसा दिलाया। जिसके बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। जिसके बाद से महिला लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रही।

    बीते शनिवार को माया को सांस लेने में दिक्कत के साथ तेज प्रसव पीड़ा हुई तो वह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उनका सिजेरियन प्रसव कराया जो सफल रहा। ऑपरेशन के बाद उन्होंने तीन बेटों को जन्म दिया। डॉ. श्वेता के मुताबिक तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। एक बच्चे का वजन 1.9 किलो, दूसरे का दो और तीसरे का 2.1 किलोग्राम है जो मानकों के अनुरूप सही है। 

    वहीं जानकारी मिली है कि यह महिला का तीसरा प्रसव है। उनका पहले आठ साल का बेटा है। एक बेटी का चार साल की उम्र में निधन हो गया था। उसके दिल में छेद था। तीसरी बार गर्भधारण के बाद तीन भ्रूण होने से वह डर गईं थीं लेकिन उन्हें समझाया गया तो उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर भरोसा किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *