• Sat. May 2nd, 2026

    दुःखद! बारह वर्षीय मासूम को निगल गयी नदी, दोस्तो के साथ गया था नहाने

    पहाड़ो में हो रही लगातार बारिश से गौला नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। और इसी बढे जलस्तर में 12 वर्षीय मासूम को निगल गयी नदी। हल्द्वानी के गौला नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है, मृतक बच्चा राजपुरा क्षेत्र के 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला है और वह अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था अचानक वह गौला नदी के बहाव में फस गया और देखते ही देखते वह पानी के अंदर डूब गया। यहाँ भयंकर रूप से जलमग्न नदी होने के बाद भी लोग नदी में नहाने को जा रहे हैं।

    स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को नदी से निकाला और उसे बेस हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है वही बच्चे की मौत से परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर के पिता विजय और मां अंजना नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। दिव्यांश द्रोण पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed