• Fri. May 1st, 2026

    अल्मोड़ा: यहाँ सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर पुलिस ने अवरुद्ध हुए यातायात को किया सुचारू

    Byswati tewari

    Aug 23, 2023
    web fast news logo

    अल्मोड़ा: लगातार हो रही बारिश से रोड मार्ग जगह जगह बाधित हो रहें है। इसी बीच देघाट पुलिस ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर अवरुद्ध हुए यातायात को सुचारू किया है।

    अभी कुछ देर पहले (दिनांक 23/08/2023) देघाट क्षेत्रांतर्गत उदयपुर के पास रोड पर 02 पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की सूचना पर उ०नि० जीवन सिंह सामंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर वुडन कटर की मदद से पेड़ काटकर हटाया गया और यातायात सुचारु करवाया गया।

  • सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर फंसे वाहनों को पुलिस बल द्वारा उनके गंतव्य को रवाना किया गया।
    इस समय यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
  • By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed