X

अल्मोड़ा: ज़िला बार एसोसिएशन की हुई चुनावी सभा

अल्मोड़ा-ज़िला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव 2023-2025 में मतदान 11 सितंबर 2023 को प्रातः 8 बजे से न्यू बार भवन पांडे खोला में किया जाएगा।

आज न्यू बार कलेक्ट्रेट भवन में चुनावी सभा चुनाव समिति द्वारा आयोजित की गई।चुनावी सभा में सभी प्रताक्षियों ने अपनी अपनी बात रखी।जिसमें अध्यक्ष पद पर केवल सती,जमन सिंह बिष्ट,महेश चंद्र सिंह परिहार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल, कविद्र पंत,दीवान सिंह लटवाल मैदान में हैं।

महिला उपाध्यक्ष पद पर अमिता चौधरी व भावना जोशी मैदान में हैं।कार्यकारणी सदस्य के लिऐ ७ प्रताक्षियों विवेक तिवारी,सुनील तिवारी, रमा शंकर नैनवाल,विक्रांत भटनागर,पल्लव घस्याल, सुनील कुमार ग्वाल और नारायण सिंह जीना के बीच मुक़ाबला तय हैं। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट,सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ डैनी, पुस्तकालयध्यक्ष लवली दस्पा,उप सचिव प्रेम आर्य निर्विरोध हुऐ।

संचालन वैभव पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश सिहं नेगी,पूर्व अध्यक्ष चामू सिह गस्याल, पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा,गोविंद लाल वर्मा,रमेश उपाध्याय,विनोद कुमार पंत,महेश चंद्रा,नवीन चंद्र जोशी,विभा पाण्डे,नीरू तिवारी, सुनीता पाण्डे,डी डी शर्मा, दीपक जोशी ,डी के जोशी,माधव सिह जीना,जगत रौतेला, पंकज कनवाल,पंकज लटवाल,मुरली भट्ट,भूपाल नयाल,सुनील थापा,भास्कर पाण्डे,भुवन पाण्डे, भूपेंद्र सिह मियान ,रोहित कार्की, कैलाश जोशी,अखिलेश टम्टा,मनोज बृजवाल,पूरन चंद्र लोहमी ,निर्मल रावत,विनोद फुलारा, हिमांशु मेहता, आशना परवीन सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में चुनाव समिती के अध्यक्ष भानू प्रकाश तिलारा, भगवती प्रसाद पाण्डे,बैभव पाण्डे,त्रिभुवन शर्मा,संतोष पंत,विमला नवीन्द्र, कमलेश कुमार अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।

This post was published on 08/09/2023 11:38 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year