X

महेश परिहार दूसरी बार बने बार एसोसिएसन के अध्यक्ष


शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव, पुलिस बल रहा तैनात


अल्मोड़ा 11 सितंबर : जिला बार एसोसिएसन की चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हाे गई है। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर महेश परिहार, सचिव पद पर दीप जोशी और कोषाघ्यक्ष पद पर रोहित बिष्ट व महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना ने जीत दर्ज की। महेश परिहार दूसरी बार बार एसोसिएसन के अध्यक्ष बने हैं।


बार एसोसिएसन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर केवल सती, जमन सिंह बिष्ट, महेश चंद्र सिंह परिहार मैदान में थे। मतगणना के बाद केवल सती को 21, जमन सिंह बिष्ट को 86 और महेश परिहार को 150 मत मिले। महेश परिहार को विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल, कवींद्र पंत,दीवान सिंह लटवाल के बीच मुकाबला था। कुंदन लटवाल को 96, कवींद्र पंत को 130 व दीवान सिंह लटवाल को 24 मत मिले। कवींद्र को विजयी घोषित किया गया। महिला उपाध्यक्ष पद पर अमिता चौधरी व भावना जोशी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अमिता चौधरी को 96 भावना जोशी को 157 मत मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया।

कार्यकारणी सदस्य के लिए सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इस पद के लिए मतगणना के बाद सुनील कुमार, पल्लव गस्याल को, रमाशंकर नैलवाल, सुशील ग्वाल व विवेक तिवारी को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक पद पर चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार उर्फ डैनी, पुस्तकालयध्यक्ष पद पर लवली दस्पा,उप सचिव पद पर प्रेम आर्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। सोमवार को हुए चुनावों में 93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 276 मतदाताओं में से सत्रह मतदाओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। जबकि 259 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव बार काउंसिल के पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में सम्पन्न कराए गए।


चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव संयोजक भानू प्रकाश तिलारा, भगवती प्रसाद पाण्डे,बैभव पाण्डे,त्रिभुवन शर्मा,संतोष पंत,विमला नवीन्द्र, कमलेश कुमार अधिवक्ताओं मौजूद रहे।

This post was published on 12/09/2023 2:46 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year