• Fri. May 1st, 2026

    धूमधाम से मनाया जाएगा दुर्गा महोत्सव, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने तय की कार्यक्रम की रूपरेखा

    अल्मोड़ा: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा एवं विकास समिति ढुंगाधारा अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा महोत्सव 2023 के लिए कार्य योजना,आवश्यक सामग्री एवं जिम्मेदारी तय कर समिति गठित की गयी।

    कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट एवं विकास समिति दूंगाधारा अल्मोड़ा के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी पिछले वर्षों की भांति दुर्गा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम नवरात्र को प्रातः 7 बजे रामलीला मैदान दूंगा धारा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।जिसमें सभी श्रद्धालु जन,महिलाएं,माताएं,बहने अपने कुमांऊनी पारंपरिक परिधान में शामिल होंगी।

    इस वर्ष दुर्गा महोत्सव के दौरान सांय कालीन संध्या में महा आरती,प्रसाद वितरण के बाद भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न दलों,स्थानीय निवासियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।समिति के कोषाध्यक्ष भुवन चंद त्रिपाठी ने सभी से इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *