• Sat. May 2nd, 2026

    अल्मोड़ा में यहां लोगों के घरों में घुस रहा सीवर लाइन का गंदा पानी, जिम्मेदारों को नहीं सुध

    web fast news logo

    अल्मोड़ा। नगर के धारानौला बाजार के करीब चीनाखान इलाके में कई सालों से सीवर लीकेज कर रहा है। सीवर का यह पानी रिस-रिसकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। लेकिन जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहे हैं।
    स्थानीय निवासी दान सिंह तिलारा ने बताया कि कई सालो से उनके घर की पिछली दीवार से सीवर का पानी उनके घर में घुस रहा है और वह इसकी कई बार जिम्मेदार विभाग में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर इसे दूर किया जाना चाहिए।
    गौरतलब है कि चीनाखान पैदल सड़क पर सीवर लाइन करीब 4 सालो से लीकेज कर रही है। इससे सीवर का गंदा पानी बहकर आस.पास के घरों के अन्दर पहुंच रहा है। जिससे उनका रहना दूभर हो गया है। यह पानी सड़क में बिछे हुए पीने के पानी की पाइपों को भी संक्रमित कर रहा है। जिससे संक्रमण होने का खतरा पैदा हो रहा है। तिलारा ने इस स्थिति को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी गंभीर लापरवाही पर त्वरित संज्ञान लिया जाना चाहिए, लेकिन कई सालों बाद भी कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा है कि पिछली बार भी बार-बार सूचना देने के बाद भी बमुश्किल सीवर लाइन की लीकेज ठीक की गई। उन्होंने कहा है कि इस लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए और गंदे पानी को घरो पहुंचने से रोका जायl

    हाला की विभाग के कर्मचारी समस्या के समाधान करने आज कार्य में जुटे हैं…

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed