• Sat. May 2nd, 2026

    न्याय पंचायत बक्सवाड में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ आयोजन, ये विद्यार्थी रहे विजेता

    कल गुरुवार 9/11/2023 को दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 (न्याय पंचायत बक्सवाड ) का आयोजन रा. ई. का. पीपली में सम्पादित किया गया|

    जिसमें न्याय पंचायत बक्सवाड के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत के अंडर 14 अंडर 17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में रा. ई.का. पीपली प्रथम और रा.ई.का. ज्वारनैड़ी द्वितीय स्थान पर रहे. कबड्डी अंडर 14(बालक ) प्रतियोगिता में रा. ई. का. पीपली विजेता रहा और अंडर 14 बालिका वर्ग में रा. ई. का. ज्वारनैड़ी विजेता रहा. कबड्डी अंडर 17 बालक वर्ग में रा. ई. का. ज्वारनैड़ी विजेता रहा।

    अंडर 17 बालिका वर्ग में रा. ई. का. पीपली विजेता रहा। समारोह के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री विकास सिंह नेगी पी. टी. ए. अध्यक्ष रा.ई.का. पीपली हैँ के द्वारा पुरस्कृत किया गया.. समारोह के समापन में संयोजक प्रभारी प्रधानाचार्य नारायण सिंह रा. ई. का. पीपली द्वारा और खेल प्रभारी श्री मुकेश कुमार, सुश्री कला भट्ट व श्री पूरन सनवाल एवं संचालन करने वाले सभी शिक्षक कार्मिकों का आभार व्यक्त किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed