• Sat. May 2nd, 2026

    डॉ नवीन भट्ट बने आई एन ओ उत्तराखंड के जनरल सेकेट्ररी

    SSJU: योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाईजेशन आई एन ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनन्त बिरादर द्वारा उत्तराखंड का जनरल सेक्रेटरी घोषित किया गया है।

    डॉ नवीन भट्ट

    डॉ नवीन भट्ट पूर्व में कुमाऊँ विश्वविद्यालय में योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके है। डॉ नवीन भट्ट की दर्जनों से अधिक पुस्तकें प्रकाशित होने के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 35 से अधिक शोध पत्र भी प्रकाशित होने के साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों के आयोजन के साथ ही देश भर में अनेकों स्थानो पर निःशुल्क योग शिविरों का संचालन भी किया जाता है।

    डॉ भट्ट के निर्देशन में अनेकों शोध छात्र शोध कार्य भी कर रहे है।वर्तमान में डॉ नवीन भट्ट सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी भी है। बताते चले कि डॉ नवीन भट्ट खटीमा महाविद्यालय में उपसचिव, महासचिव ,अध्यक्ष रहे। अखिल भारतीय परिषद के अनेकों पदों का निर्वहन करने वाले डॉ भट्ट बचपन से ही आर एस एस के खांटी स्वयं सेवक है। डॉ नवीन भट्ट भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भी है।आई एन ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ भट्ट के मनोययन पर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ भट्ट के पास अच्छा सामाजिक कार्यों के काम करने का लंबा अनुभव है। डॉ भट्ट जनरल सेक्रेटरी मनोनयन पर आई एन ओ के कार्यो में तेजी आएगी। आई एन ओ को मजबूती मिलेगी

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed