• Fri. May 1st, 2026

    Weather alert: उत्तराखण्ड में भारी वर्षा बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन, ऑरेंज अलर्ट जारी

    🌧️🌨️🌧️🌨️🌩️🌧️🌨️🌧️🌨️🌩️🌧️🌨️🌧️⛈️

    आज उत्तराखंड के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अल्मोड़ा सहित सभी जिलों में भारी वर्षा व भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

    31 जनवरी, 2024 की सांय या रात्रि से 01 फरवरी, 2024 की सांय के दौरान उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के 3000 मीटर व इससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी की संभावना है।

    31 जनवरी, 2024 की सांय/रात्रि से 01 फरवरी, 2024 की सांय के दौरान उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा / बर्फबारी की संभावना है| 2500 मीटर एवं इससे अधिक ऊँचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

    मौसम का प्रभाव

    ओलावृष्टि वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

    वही पहाड़ी क्षेत्रों में शीत दिवस बने रहने की संभावना है। 2500 मी व इससे अधिक की ऊंचाई में बर्फबारी हो सकती है।

    सभी जनपदो में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गयी है। खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है।ओलावृष्टि से खुले में खड़े वाहन को क्षति पहुंच सकता है।

    लोगों को सलाह दी जाती है

    कि वे पहाड़ों में बिजली की विफलता और ठंड की स्थिति को सहने के लिए पावर बैकअप की वैकल्पिक व्यवस्था करें। लोगों को भोजन और दवा / प्राथमिक चिकित्सा किट का पर्याप्त भंडार रखने की सलाह दी जाती है।पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे फिसलन वाले इलाकों में सावधानी से चलें और बर्फ वाले इलाकों में सड़क साफ होने का इंतजार करें ।पहाड़ी इलाकों में लोगों को मोटे कपड़े की एक परत के बजाय ढीली फिटिंग, हल्के वजन और गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनने की सलाह दी जाती है। घरेलू पशुओं के लिए चारे का स्टॉक रखें उन्हें ढके हुए आश्रयों में रखें । हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के नजदीक प्रतिष्ठानों/बस्तियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed