• Fri. May 1st, 2026

    रविवार को दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान चीड़ के अवैध 75 तख्ते व 19 बल्लियां बरामद की।

    आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु किये वन विभाग के सुपुर्द

    देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को खनिज/वन सम्पदा का अवैध परिवहन/कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

    आज दिनांक 18.02.2024 को थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी द्वारा मय पुलिस टीम के औचक चैकिंग के दौरान के पूरन सिंह निवासी कलोटा नारायणी खान दन्या के घर के पास टिन सेड में चीड़ के 75 तख्ते व 19 बल्लियां अवैध बरामद की गई।
    वन संपदा को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।


    दन्या पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती, हेड कांस्टेबल श्री गोपाल गिरी, कांस्टेबल पवन थ्वाल शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed