• Fri. May 1st, 2026

    नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी व बदतमीजी करने के 02 आरोपियों को थाना दन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    21 फ़रवरी को स्थानीय लोगों द्वारा थाना दन्या में सूचना दी कि एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 16- 17 वर्ष है, जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है। उक्त लड़की को 02 लड़के मोटर साईकिल में बैठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व बदतमीजी कर रहे थे। जिन्हें स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा देखा गया और दोनों लड़कों को पकड़कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना दन्या लेकर आये।

    थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी व पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को सीज किया गया तथा उक्त सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दन्या में धारा- 366 (क),354 (ख) भादवि व 9/10 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या* द्वारा सम्पादित की जा रही है।

    पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी, थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या (विवेचक, हे0कानि0 गोपाल गिरी, कानि0 पवन थ्वाल शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *