• Fri. May 1st, 2026

    गिरचोला गांव के 26 परिवार पेयजल योजना से वंचित, लाभान्वित नहीं होने पर ग्रामवासी लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

    अल्मोड़ा 28 मार्च आज यहां गिरचोला ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मिलकर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बन रही पेयजल योजना से गांव के 26 परिवारों को वंचित किए जाने की शिकायत करते हुए मांग की कि पूरे गांव को घर घर जल,घर घर नल योजना का लाभ दिया जाए, ग्रामवासियों का कहना है कि जिस पुरानी योजना से घर घर जल घर घर नल योजना के संयोजन दिये जा रहे हैं ये सभी परिवार पूर्व में उसी योजना से लाभान्वित थे किन्तु ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के इन 26परिवारों को दिये गये 4सार्वजनिक तथा एक व्यक्तिगत संयोजन काट दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि इन 26परिवारों के लिए बिगत कई वर्ष पूर्व हंस फाउंडेशन द्वारा एक योजना बनाई गयी थी किन्तु वह गर्मी में सूख जाती है इसलिए ग्राम वासियों ने पूरे गांव को निर्माणधीन पेयजल योजना से लाभान्वित किये जाने की मांग की है ।पत्र में ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही योजना से लाभान्वित नहीं किया तो ग्रामवासी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य हो जायेंगे पत्र में प्रधान भवान सिंह पूर्व प्रधान शिवराज सिंह बनौला तथा जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला के अलावा नारायण सिंह भगवान सिंह गोपाल सिंह रघुवीर सिंह बची सिंह धन सिंह शिवराज सिंह भूपाल सिंह ठाकुर सिंह जगदीश सिंह बहादुर सिंह मोहन सिंह रमेश सिंह डुंगर सिंह विक्रम सिंह नन्दन सिंह लछम सिंह चन्दन सिंह आनन्द सिंह महेन्द्र सिंह पूरन सिंह जैतुली देवी आदि के हस्ताक्षर हैं!

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed