• Thu. Apr 30th, 2026

    बागेश्वर: नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

    बागेश्वर से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहाँ बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ है।

    बागेश्वर में नदी में गिरी कारः जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी. जो सीधे नदी में गिरी है। सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची( जहां चार शव पड़े मिले। जिसके बाद शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *