Uttarakhand Weather alert: प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
एक बार फिर से मौसम के करवट लेने के आसार है। पांच मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। जिसको लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 और 6 तारीख को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पांच मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि शुक्रवार 03 मई को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि कल 4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
जिसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित देहरादून के पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पांच मई से कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश से इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी घटित हो सकती है।
- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

- कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे की गई बढ़ोतरी के विरोध मै मोदी क़ा किया पुतला दहन l

- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि पर विधायक मनोज तिवारी का प्रहार,होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस l

- आख़िरकार RTI का हुआ असर आम जनता की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय में लगा नया सूचना पट l






