• Fri. May 1st, 2026

    ऋषिकेशः पुलिस ने कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। AIIMS में MD की परीक्षा में नकल कर रहे माफिया पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 5 माफिया को गिरफ्तार किया है, इसमें AIIMS के दो डॉक्टर भी शामिल हैं, जो परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करके दे रहे थे। इसके लिए 50 लाख रुपये में डील हुई थी। पुलिस अन्य राज्यों से भी जानकारी साझा कर रही है। हिमाचल में भी इसी तरह का मामला पकड़ा गया है।ऑल इंडिया स्तर पर AIIMS द्वारा आयोजित MD परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इम्पोर्टस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में नकल कराते 5 अभियुक्तो को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परीक्षा केंद्रों से परिक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से अभियुक्तों का उपलब्ध कराया जा रहा था, जिनके उत्तर टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से परिक्षार्थियों को भेजे जा रहे थे।

    नकल कराने में AIIMS ऋषिकेश के 02 डाक्टर भी ये शामिल, जो 2-2 लाख रुपये में अभियुक्तों द्वारा किये हायर किए गए थे। डाक्टरों द्वारा MD परीक्षा पत्र को सॉल्व कर अभियुक्तों को दिया जा रहा था। परीक्षा में पास कराने के एवज में अभियुक्तों की परिक्षार्थियों से 50 लाख रुपये में डील हुई थी। अभियुक्तों के कब्जे से 03 टैबलेट, 03 मोबाइल, 02 मेडिकल संबंधी किताब व 01 लग्जरी कार टाटा सफारी बरामद की गई है।

    ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित AIIMS की MD परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं के सक्रिय होने और देहरादून से अन्य प्रान्तों में स्थित परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नवकल कराये जाने की गोपनीय सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को मिली थी।

    सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत SSP देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश और SOG देहात की सयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर 19 मई 2024 को बैराज रोड से एक टाटा सफारी में बैठे 05 व्यक्तियों को ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित AIIMS की MD परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इम्पोर्टस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में गैर प्रान्त कांगडा हिमांचल के परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन एवं टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक हैं। जिनके द्वारा परिक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर बताये जा रहे थे।

    नाम पता अभियुक्तगण

    अजीत पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह निवासी मकान नंबर 540 सेक्टर 8 चाना जींद जिला जींद हरियाणा उम्र 44 वर्ष अमन शिवाच पुत्र अर्जुन निवासी गली नंबर 18/10 विकास कॉलोनी रोहतक हरियाणा उम्र 24 वर्ष. वैभव कस्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी 260 अंबिका एनक्लेव सनौर पटियाला पंजाब उम्र 23 वर्ष. विजुल गौरा पुत्र गोविंद लाल निवासी 2/5 पटेल नगर जिला हिसार हरियाणा उम्र 31 वर्ष जयंत पुत्र प्रकाश निवासी मकान नंबर 423 डिफेंस कॉलोनी जिला हिसार हरियाणा उम्र 22 वर्ष.

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed