• Fri. May 1st, 2026

    मौसम अपडेट: अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी

    मौसम अपडेट: अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी

    उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले तीन चार दिन तक बारिश की संभावना है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 27 मई से लेकर 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 मई को प्रदेश के 10 जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *